शा. बालक उ. मा. विद्यालय नागदा का एन.सी.सी कैडेट बना अग्निवीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शा. बालक उ. मा. विद्यालय नागदा का एन.सी.सी कैडेट बना अग्निवीर

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नागदा की एन.सी.सी. ट्रूप नंबर 180 यूनिट 21 म.प्र. बी.एन. एन.सी.सी. रतलाम के कैडेट चेतन पिता श्री गट्टू सिंह, ग्राम बनबनी का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर हुआ है। एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. रीता माहेश्वरी के नेतृत्व में चल रही इस यूनिट ने चेतन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है।

डॉ. रीता माहेश्वरी ने बताया कि चेतन ने वर्ष 2019-2020 में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नागदा से एन.सी.सी. की ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। चेतन को इस उपलब्धि में एन.सी.सी. के ‘ए’ सर्टिफिकेट से प्राप्त पांच बोनस अंकों का विशेष योगदान मिला। कैडेट चेतन को चयन प्रक्रिया में कुल 167 अंक प्राप्त हुए थे, जबकि मेरिट लिस्ट का कटऑफ 170 अंक था। एन.सी.सी. से प्राप्त 5 बोनस अंक की मदद से चेतन ने 172 अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

चेतन की इस सफलता पर ब्रिगेडियर सौरभ जैन, कर्नल हर्ष सेठी, कर्नल एस. अहलावत, कर्नल नीरज तिवारी, कर्नल सौरभ मिश्र, कर्नल विकास कोहले, कर्नल एच.पी.एस. अहलावत, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह, विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, एस.डी.एम. एस.एन. सोनी, प्राचार्य प्रतिभा बोराल, और नागदा शहर एवं ग्राम बनबनी के समस्त गणमान्य नागरिकों ने चेतन और उनके नेतृत्व करने वाली एन.सी.सी अधिकारी डॉ. रीता माहेश्वरी को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. रीता माहेश्वरी ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे एन.सी.सी. के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक छात्रों को एन.सी.सी. में भर्ती करवाएँ, जिससे उनमें एकता, अनुशासन और देशप्रेम की भावना जागृत हो, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox