शहीद भगत की शहादत युवाओं के लिए प्रेरणा- सांसद प्रवेश वर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीद भगत की शहादत युवाओं के लिए प्रेरणा- सांसद प्रवेश वर्मा

-नजफगढ़ में सांसद प्रवेश वर्मा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि, पार्क में किया पौधारोपण -पूरा देश आज शहीद भगत सिंह की जंयती पर कर रहा नमन

नजफगढ़/नई दिल्ली/- पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर नजफगढ़ के भगत सिंह पार्क में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर उन्होने पार्क में पौधारोपण करते हुए कहा कि आज पूरा देश शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती मना रहा है। आज जिस आजाद देश की हवा में हम सांस ले रहे है वह हमे हमारे शहीदों के बलिदान से मिली है। शहीद भगत सिंह की शहादत देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा का काम कर रही है। हमे ऐसे शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पार्षद सत्यपाल मलिक द्वारा किया गया था। श्रद्धांजलि सभा में सैंकड़ों लोगों ने भाग लेकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित की।


              बुधवार को सांसद प्रवेश वर्मा ने नजफगढ़ में शहीदे आजम भगत सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदानों की वजह से ही आज हम आजाद हुए हैं और हम तरक्की कर रहे हैं। यह विकास की बयार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सुदृढ़ संकल्प का ही परिणाम है। हमारे बलिदानियों ने जिस आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया है हम उसे व्यर्थ नही कर सकते। आज हर युवा में देश की आन-बान-शान के लिए एक जज्बा होना चाहिए ताकि कोई भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर भी नही देख सके।

उन्होने युवाओं से आहवान किया कि वो ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इस अवसर पर सांसद प्रवेश वर्मा ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वहीं सांसद प्रवेश वर्मा ने इस मौके पर पार्क में पौधारोपण भी किया के साथ-साथ पूर्व निगम पार्षद सत्यपाल मलिक, भाजपा नेता जगबीर सिंह दिचाउं, जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी संदीप शौकीन व जिला अध्यक्ष नजफगढ़ विजय सोलंकी ने भी पौधारोपण कर शहीदे आजम भगत सिंह को श्रद्धाजंलि स्वरूप श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व पार्षद सत्यपाल मलिक ने श्रद्धाजंलि सभा में पंहुचे सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox