शरद पवार के साथ मंच साझा करेंगी पंकजा और प्रीतम मुंडे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शरद पवार के साथ मंच साझा करेंगी पंकजा और प्रीतम मुंडे

- भाजपा में उपेक्षित महसूस कर रहा मुंडे परिवार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गोपीनाथ मुंडे की दोनों बेटियां पंकजा और प्रीतम मुंडे गुरुवार को एक कार्यक्रम में एनसीपी के मुखिया शरद पवार के साथ मंच साझा करेंगी। हालांकि यह सिर्फ एक अवसर भी हो सकता है लेकिन मुंबई में दोनो बहनों के शक्ति प्रदर्शन के बाद से कयास कुछ और ही लगाये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में दोनों बहनों के अलावा कोई अन्य भाजपा नेता नहीं पहुंच रहा है।
             यहां बता दें कि गोपीनाथ मुंडे की दोनों बेटियां पंकजा और प्रीतम मुंडे गुरुवार को नेत्र चिकित्सालय के एक कार्यक्रम में एनसीपी के मुखिया शरद पवार के साथ मंच साझा करेंगी। इस कार्यक्रम में दोनों बहनों के अलावा कोई अन्य भाजपा नेता नहीं पहुंच रहा है, ऐसे में उनकी मौजूदगी की खबरों ने कयास तेज कर दिए हैं। शरद पवार के अलावा महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार से आदित्य ठाकरे और धनंजय़ मुंडे समेत कई मंत्री इस इवेंट में रहेंगे। बता दें कि काफी वक्त से पंकजा और प्रीतम मुंडे भाजपा में खुद को उपेक्षित महसूस कर रही हैं।
              पंकजा मुंडे को भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है, जबकि उनकी बहन प्रीतम मुंडे सांसद हैं। गुरुवार को शरद पवार प्रभादेवी में एक ऑडिटोरियम में रघुनाथ नेत्रालय का उद्घाटन करने वाले हैं। इसकी स्थापना मशहूर नेत्र चिकित्सक डॉ. टीपी लहाणे ने की है। इसी इवेंट में पंकजा और प्रीतम मुंडे को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में आदित्य ठाकरे, धनंजय मुंडे भी शामिल होने वाले हैं। बता दें कि धनंजय भी मुंडे फैमिली से ही ताल्लुक रखते हैं। वह पंकजा और प्रीतम मुंडे के चचेरे भाई है। कांग्रेस नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट भी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अमित देशमुख भी रहेंगे।
               भाजपा के एक नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ’डॉ. लहाणे वंजारी समुदाय से आते हैं, जो पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में एक प्रभावशाली समुदाय है। मुंडे भी इसी समुदाय से हैं और उनके बीच यह कॉमन लिंक है। इसके अलावा लहाणे लातूर जिले से आते हैं, जो बीड़ के पड़ोस में ही हैं, जहां से पंकजा मुंडे और प्रीतम मुंडे ताल्लुक रखती हैं। इसके अलावा लहाणे के दोनों बहनों के पिता गोपीनाथ मुंडे से भी अच्छे संबंध थे। मुंडे बहनों के लिए इस कार्यक्रम में रहना राजनीतिक लिहाज से अहम है। महाराष्ट्र में दूसरे दलों के नेताओं के साथ मंच साझा करना महाराष्ट्र की राजनीति में कोई नई बात नहीं रही है। इससे पहले एनसीपी के नेता छगन भुजबल 2016 में जब अस्पताल में एडमिट थे, तब भी मुंडे बहनें उन्हें देखने पहुंची थी।’
                यहां यह बता दें कि बीते कुछ वक्त से पंकजा और प्रीतम मुंडे भाजपा में उपेक्षित महसूस कर रही हैं। कहा जाता है कि महाराष्ट्र भाजपा के नेतृत्व से उनके मतभेद हैं। बीते साल केंद्रीय कैबिनेट  का विस्तार हुआ था, जिसमें प्रीतम मुंडे को मंत्री पद मिलने की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो सकी थी। ऐसा न होने के बाद दोनों ने मुंबई में ताकत दिखाई थी। कहा गया था कि प्रीतम मुंडे के स्थान पर राज्यसभा सांसद भागवत कराड को मंत्री पद दिया गया था। कराड भी मुंडे बहनों के पिता गोपीनाथ मुंडे के करीबी नेता रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox