वैष्णो देवी के बाद साईं दरबार पहुंचे सुपरस्टार शाहरुख खान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वैष्णो देवी के बाद साईं दरबार पहुंचे सुपरस्टार शाहरुख खान

मानसी शर्मा / – बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाले हैं। साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ के की अपार सफलता के बाद किंग खान अब फिल्मेकर राजकुमारी हिरानी की मूवी ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं। मूवी की रिलीज से पहले किंग खान पूरी कोशिश में जुटे है कि उनकी मूवी सुपरहिट हो जाए। मूवी के शानदार प्रमोशन के साथ ही किंग खान भगवान का भी सहारा ले रहे हैं। ‘डंकी’ की रिलीज को अब कुछ ही दिन बचे हैं और इससे पहले ही किंग खान भगवान के दरबार पहुंच रहे हैं। इससे पहले किंग खान ने वैष्णो देवी में परिवार के साथ माता के दर्शन किए और अब वो बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी पहुंचे हैं।

शिरडी पहुंचे किंग खान

आपको बता दे कि दो दिनों पहले ही शाहरुख खान वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे और ये उनकी पहली वैष्णो देवी यात्रा नहीं थी। इससे पहले भी किंग खान ने इसी साल दो बार माता वैष्णों के दर्शन किए। इतना ही नहीं  अभिनेता शाहरुख खान की ये दोनों यात्राएं ठीक उनकी मूवी रिलीज से पहले हुई थी। ‘पठान’ और ‘जवान’ को सुपरहिट कराने के लिए शाहरुख खान दर्शन करने पहुंचे थे। अब किंग खान ‘डंकी’ को सुपरहिट कराने में लग गए हैं। इसीलिए वो वैष्णो देवी के बाद शरडी पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ी थी। इतना ही नहीं किंग खान भी फैंस की भीड़ को देखकर उत्साहित नजर आए। वही उन्होंने अपने फैंस को प्यारा रिएक्शन दिया। फैन्स की हूटिंग सुनते ही वो पीछे मुड़े, सभी की ओर हाथ वेव किए और फिर फ्लाइंग किस की।

मूवी डंकी की बारे में खास बातें

‘डंकी’ राजकुमार हिरानी और किंग खान की एक साथ पहली मूवी है। निर्देशक ने यह बताया है कि फिल्म अवैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों और उनके हालातों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शीर्षक आप्रवासियों द्वारा अपनाई जाने वाली एक टर्म से संबंधित है जिसे डंकी फ्लाई के रूप में जाना जाता है। ‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और मूवी हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। कलाकारों में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी अहम भूमिका में हैं। मूवी का निर्माण हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox