नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया है। महिला क्रिकेट टीम के भारत लौटने पर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय युवा चेतना मंच एवं प्रधान आरडब्ल्यूए मधु विहार के अध्यक्ष रणबीर सोलंकी व पालम 360 खाप के प्रधान सुरेन्द्र सोलंकी सैंकड़ों गणमान्यों के साथ फूलमालाओं से टीम के सदस्यों का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री रणबीर सोलंकी ने श्वेता सहरावत व अन्य टीम के सदस्यों को भारत पंहुचने पर इंदिरा गांधी अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंहुचने पर स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों ने भारत का सिर विश्व में गर्व से ऊंचा किया है। देश सदा आपका आभारी रहेगा। उन्होने कहा कि आज बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नही है। हमें उनकी इस उपलब्धी पर नाज है और कामना करते है कि हमारी बेटियां यूं ही सदा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती रहे। इस अवसर पालम बारह गांव के प्रधान, महिपाल पुर से श्री जगदीप सहरावत भी मौजूद थे।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई