विवाहिता की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विवाहिता की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बादली/शिव कुमार यादव/- झज्जर पुलिस की एक टीम के द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव दुल्हेड़ा निवासी एक विवाहित की मौत के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
            गौरतलब है कि 18 मार्च 2022 को प्रीति पत्नी जगदीश निवासी गांव दुल्हेड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। लापता प्रीति की तलाश के संबंध में थाना बादली में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। 24 मार्च को एक महिला का शव बाढ़सा नहर में से बरामद हुआ था। जिसकी पहचान प्रीति निवासी दुल्हेड़ा उपरोक्त के तौर पर की गई थी। अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा मामले के वांछित आरोपियों को शीघ्रता से पकड़ने के संबंध में एसपी झज्जर श्री वसीम अकरम द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले के वांछित आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया। मृतका के पिता मौजी राम निवासी गांव दुबलधन जिला झज्जर की दरख्वास्त पर कार्रवाई करते हुए थाना बादली में आरोपियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त मामले पर गहनता से कार्यवाही करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही करमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगदीश निवासी गांव दुल्हेड़ा जिला झज्जर के तौर पर की गई। गिरफ्त में आए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox