क्रिकेट/सिमरन मोरया/- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी एनिवर्सिरी या बर्थडे पर प्राइवेट डिनर करना काफी पसंद करते हैं। वहीं ये दोनों की वीगन हैं, यानी कि विराट और अनुष्का पशुओं से बने या उनसे मिलने वाले किसी भी पदार्थ को खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में एक बार चेफ हर्ष दीक्षित उनके लिए एक वियतनामी डिश बनाई, जिसका नाम था- फो। ये डिश चिकन और बीफ से मिलकर बनती है, लेकिन विराट-अनुष्का दोनों ही वीगन हैं, इसके लिए हर्ष दीक्षित ने इसे शाकाहारी अंदाज में कपल के लिए तैयार किया।
विराट-अनुष्का को खिलाया ‘सांप’
हर्ष दीक्षित ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो भी शेयर की, ये फोटो तब की है जब ये कपल 2019 में अपनी दूसरी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा था। चेफ हर्ष ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वियतनामी खाने में सांप बहुत होते हैं। यहां के फूड में सांप की शराब और मांस भी होता है, तो मैंने सोचा कि इन शाकाहारियों को सांप तो खिलाने चाहिए। चेफ हर्ष ने लौकी में मूंगफली, नारियल, टोफू और थोड़े से धनिये के साथ इसकी फिलिंग की और स्मोक भी दिया। इस डिश में हर्ष ने पानी एनोकी मशरूम और मिर्च भी डाली। हर्ष ने अपनी पोस्ट के साथ इस शाकाहारी फो की पूरी रेसिपी भी शेयर की।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटो के साथ हर्ष ने डिश की फोटो भी शेयर की और इसके बाद खाली प्लेट की भी, जिससे हर्ष ने बताया कि इस कपल को उनका बनाया खाना काफी पसंद आया। विराट-अनुष्का के लिए हर्ष ने सांप के आकार का शाकाहारी फो तैयार किया था।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई