
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- राजधानी दिल्ली में अपराध पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कुख्यात विक्की ठक्कर गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वेस्ट जिला पुलिस और द्वारका नारकोटिक सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गैंग के दो सक्रिय अपराधियों को धर दबोचा। यह पूरी कार्रवाई जॉइंट सीपी वेस्टर्न रेंज जतीन नरवाल के नेतृत्व में अंजाम दी गई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता साफ नजर आती है।
गुप्त सूचना पर रची गई रणनीति
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टीम को पहले से इनपुट मिला था कि गैंग के सदस्य जतिन और पवन भंडारी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए इलाके में घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरा, बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में चली गोलियां, आरोपी घायल
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली जतिन के पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल हो गया। हालात पर तुरंत काबू पाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों—जतिन और पवन भंडारी—को गिरफ्तार कर लिया।
कई मामलों में वांछित थे आरोपी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए दोनों अपराधी कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और लंबे समय से कानून की नजर में थे। इनकी गिरफ्तारी से न केवल एक बड़ी वारदात टल गई, बल्कि इलाके में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को भी गहरा झटका लगा है।
पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे गैंग के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की सतर्कता और तेजी का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
UK : ऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन महापौर की अध्यक्षता में हुआ, शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथनऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ में रंभा रिवर के पुनरुद्धार पर जोर
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च