दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-हिसार विवाद पर दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला                                                    -जेजेपी को दबाने की कोशिश” -सीआईए कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   दिग्विजय चौटाला ने हिसार मामले को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जेजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों में देर रात पहुंची सीआईए टीम ने न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि परिवार के सदस्यों को भी परेशान किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की महिला पदाधिकारी के घर पर भी पुलिस बिना महिला कर्मियों के पहुंची और निजी कमरों तथा अलमारियों तक की तलाशी ली गई, जो पूरी तरह अनुचित है।

“गमले टूटने पर रात में घरों में घुसी पुलिस”
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेजेपी ने केवल छात्रों की आवाज उठाई थी और विरोध प्रदर्शन के दौरान एक-दो गमले टूट गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब मामूली नुकसान को आधार बनाकर आधी रात को लोगों के घरों में घुसकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सरकार अब गमले टूटने पर भी लोगों को अपराधी की तरह गिरफ्तार कर रही है।

परिवारों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप
दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान जेजेपी नेताओं के परिवारों के साथ धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस घरों से डीवीआर और अन्य निजी सामान भी उठा ले गई। उनके अनुसार, पार्टी इस पूरे घटनाक्रम के सबूत जुटा रही है और पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे प्रमाण हैं जिनसे यह साबित होगा कि पुलिस ने नियमों का उल्लंघन किया और सरकारी शक्ति का दुरुपयोग किया।

“जीजेयू में कोई बड़ी तोड़फोड़ नहीं हुई”
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में किसी तरह की बड़ी हिंसा या तोड़फोड़ नहीं हुई। उनके अनुसार, न तो कुलपति के आवास का गेट तोड़ा गया और न ही किसी सरकारी भवन को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि केवल कुछ गमले टूटे थे, लेकिन पुलिस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाकर विपक्ष को डराने की कोशिश की है।

दिग्विजय चौटाला देंगे गिरफ्तारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एफआईआर में सबसे पहले नाम दिग्विजय चौटाला का दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्वयं हिसार सिटी थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। दुष्यंत ने कहा कि उनकी पार्टी कभी जेल जाने से नहीं डरी और आगे भी नहीं डरेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी केवल जनता और छात्रों के मुद्दे उठा रही है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

“संगठन को कमजोर करने की कोशिश”
दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर जेजेपी संगठन को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। यदि सरकार ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की, तो जेजेपी का हर कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए तैयार रहेगा और पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox