
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लोक कल्याण मार्ग पर क्रिसमस डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि वह सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता ना रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले वह पोप से मिले थे। इस मुलाकात ने मुझ पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस वह दिन है, जब हम ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाते हैं. यह उनके जीवन, संदेश और मूल्यों को याद करने का भी दिन है।
’वंचितों तक पहुंच रहा विकास का लाभ’
पीएम मोदी ने कहा कि ईसाई समुदाय के कई लोगों तक विशेषकर गरीब और वंचितों तक भी आज देश में हो रहे विकास का लाभ पहुंच रहा है। ईसा मसीह ने करुणा और सेवा के मूल्यों को जीया है। उन्होंने एक ऐसा समाज बनाने के लिए काम किया, जिसमें सबके लिए न्याय हो।

’भारत को विकसित देश बनाने की ओर बढ़ रहे’
उन्होंने कहा कि सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ अपनी विकास यात्रा को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। इस यात्रा में हमारे सबसे महत्वपूर्ण साथी हमारे युवा हैं. पीएम मोदी ने कहा कि क्रिसमिस पर गिफ्ट देने की परंपरा है, इसलिए हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि कैसे हम आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर प्लानेट गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं।

लोगों को क्रिसमिस की शुभकामनाएं दीं
इससे पहले पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ -साथ देश और दुनिया को क्रिसमिस की शुभकामनाएं दीं और कहा मैरी क्रिसमिस। पीएम मोदी ने बताया कि जब वह गुजरात के सीएम थे तो ईसाइ समाज के लोगों और नेताओं के साथ अक्सर मिलते थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की थी।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां