नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/साउथ वेस्ट दिल्ली/शिव कुमार यादव/- साउथ वेस्ट दिल्ली के किशनगढ़ थाने की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति से लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1500 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियो ंके खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान बृजपाल सिंह यादव, विक्की उर्फ विष्णु और सागर के रूप में की है। सभी आरोपी महरौली के रहने वाले हैं।
इस संबंध में साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि पांच जनवरी की रात को एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को लेकर थाना किशनगढ़ में थाने को कॉल मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था. तभी अचानक दो लोग आए और पीटना शुरू कर दिया। साथ ही उसका मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए एसीपी बी के यादव ने किशनगढ़ थाने के एसएचओ विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई सुशील कुमार, हेड कॉन्स्टेबल श्रीकांत, राजवीर और कॉन्स्टेबल अजीत की टीम का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरा की जांच की। इसके अलावा अपराधियों द्वारा लिए गए मार्ग की पहचान की गई। इस दौरान एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसकी पहचान बृजपाल सिंह के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से 1500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसने अपने सहयोगी के बारे में भी खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों विक्की उर्फ विष्णु और सागर को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
बुकिंग नियमों में बदलाव — अब 45 दिन बाद ही होगा अगला सिलेंडर बुक
सुरहेड़ा गांव में 11 केवी बिजली लाइन को भूमिगत करने का शुभारंभ
‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ विषय पर रोहिणी में भव्य सेमिनार आज, मुख्य वक्ता होंगी साध्वी ऋतंभरा
हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति, एम्स में शुरू हुई प्रक्रिया
पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध संकट: इस्राइली हमले में लेबनान में चार की मौत
हरीश राणा केस: मां की भावुक अपील, हमें बेटे के साथ अकेला छोड़ दें