लगातार दूसरे दिन ड्रेन के नाले में गिरा गौवंश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लगातार दूसरे दिन ड्रेन के नाले में गिरा गौवंश

सिद्धार्थ राव/ बहादुरगढ़/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- शहर के वार्ड 18 अंतर्गत धर्मविहार पर ट्रक यूनियन के पास निर्माणाधीन वेस्ट जुआं ड्रेन रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट के सीवर नाले में रविवार को फिर एक सांड गिर गया। ज्ञात हो कि एक दिन पहले शनिवार को इसमें एक गाय गिर गई थी। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका था। सूचना पर स्थानीय पार्षद युवराज छिल्लर ने मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन कंपनी ने जेसीबी, गौधन सेवा समिति ने पशु एम्बुलेंस और नगर परिषद ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भिजवाई। और आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नाले में गिरे सांड को नाले से बाहर निकाला जा सका।                    स्थानीय लोगों और पार्षद युवराज छिल्लर ने आए दिन गौवंशो के नाले में गिरने पर रोष व्यक्त किया और निर्माण कंपनी और नगर परिषद से तत्काल ड्रेन के खुले नालों पर स्लैब डालने की मांग की। और कहा कि ऐसा न करने पर कॉलोनी के लोग नगर परिषद और निर्माण कंपनी के खिलाफ़ धरना देने पर मजबूर होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox