नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में महिला उत्पीड़न मामले को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। पिछले महीने हुड़दंगियों द्वारा महिला पर पानी फेंकने और परेशान करने की घटना के बाद यूपी पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में दो गिरफ्तार आरोपियों के नाम का जिक्र किया, जिनमें से एक पवन यादव का नाम भी शामिल था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पवन यादव की गिरफ्तारी को झूठा बताते हुए सरकार पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम क्यों नहीं जारी किए।
पवन यादव का आपराधिक इतिहास: अखिलेश यादव की सरकार में भी जेल गया था
पवन यादव की गिरफ्तारी के मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समर्थन जताया, हालांकि पवन यादव का आपराधिक इतिहास काफी खराब रहा है। वह अखिलेश यादव की सरकार में भी जेल जा चुका था। 2016 में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार होने पर उसके खिलाफ आम्रस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पवन यादव की पहचान एक हिस्ट्रीशीटर के रूप में की जाती है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और पथराव शामिल हैं।
पुलिस का बयान: पवन यादव की गिरफ्तारी के सबूत मौजूद
पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपित पवन यादव घटनास्थल पर मौजूद था और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की है। एसीपी गोमती नगर विकास जायसवाल ने कहा कि पवन यादव के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है और उसके खिलाफ विशेष न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने डी-डब्ल्यू वारंट जारी किया था।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे