रोहतक पीजीआई ओपीडी का बदला समय, सुबह 8 से 2 बजे तक किया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहतक पीजीआई ओपीडी का बदला समय, सुबह 8 से 2 बजे तक किया

-1 अप्रैल से गर्मी की वजह से बदला रोहतक पीजीआई की ओपीडी का समय

रोहतक/शिव कुमार यादव/- प्रशासन ने गर्मियों की शुरुआत होते ही रोहतक पीजीआई की ओपीडी के समय में बदलाव किया है। अब 1 अप्रैल यानी आज से ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का हो गया है। वहीं ओपीडी कार्ड सुबह 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बनेंगे। साल में दो बार गर्मी और सर्दी के मद्देनजर रोहतक पीजीआई की ओपीडी का समय बदलता है।

गर्मी की वजह से बदला समय
गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही रोहतक पीजीआई की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि पीजीआइएमएस की चौ. रणबीर सिंह ओपीडी के समय में भी बदलाव किया गया है। आज से ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक हो गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए ओपीडी एक घंटे पहले शुरू हो जाएगी, इससे पहले ओपीडी शुरू होने का समय सुबह 9 बजे था। ओपीडी कार्ड सुबह 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बनेंगे। वहीं जन संपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. उमेश यादव ने बताया कि लैबोरेटरी में सुबह 8 बजे से 2 तक सैंपल लिए जाएंगे।

लोगों को मिलेगी राहत
मार्च महीने के आखिरी हफ्ते से ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है, ऐसे में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में आर ज्यादा इजाफा होने की संभावना है। ओपीडी के समय में बदलाव होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, उन्हें भीषण गर्मी का सितम नहीं झेलना पडे़गा।

अक्टूबर में भी बदला समय
अक्टूबर महीने में सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही रोहतक पीजीआई की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया था। 1 अक्टूबर से व्च्क् सुबह 9 बजे से शुरू हो रही थी। वहीं ओपीडी कार्ड बनने का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक था। इसके साथ ही लैबोरेटरी में सैंपल भी सुबह 9 बजे से लिए जा रहे थे। अब 6 महीने बाद एक बार फिर ओपीडी खुलने के समय में बदलाव किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox