रूस की विक्ट्री डे परेड में गरजे पुतिन, कहा, दुनिया ’टर्निंग प्वाइंट’ पर है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रूस की विक्ट्री डे परेड में गरजे पुतिन, कहा, दुनिया ’टर्निंग प्वाइंट’ पर है

-रूस की राजधानी मॉस्को में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया विक्ट्री डे परेड का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 9 मई को रूस की राजधानी मॉस्को में कड़ी सुरक्षा के बीच विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण देते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दुनिया एक ’निर्णायक टर्निंग प्वाइंट’ पर है और ’असली जंग’ रूस के खि़लाफ़ लड़ी जा रही है।
                   उन्होंने दावा किया कि इस बात से इतर कि जंग की शुरुआत किसने की, रूस अपनी ’संप्रभुता’ की रक्षा कर रहा है। उन्होंने यूक्रेन की चुनी हुई सरकार की तुलना नाज़ी सरकार से की और पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो भूल रहे हैं कि नाज़ियों को किसने मात दी थी।

                  विक्ट्री डे परेड पर राष्ट्रपति पुतिन ने सेना को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे लिए सेना के प्रति प्यार से बड़ा दुनिया में कुछ नहीं है।“ पुतिन ने रूस की कार्रवाई को ’स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन’ बताते हुए कहा उन्हें अपने सैनिकों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के रूप में रूस का भविष्य इन्हीं लोगों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सभी अपने ’हीरोज़’ के समर्थन में एकजुट है।
                 पुतिन ने कहा, “जंग जो हमारे देश का भविष्य तय करती हैं, वो हमारे लिए राष्ट्रीय महत्व की हैं।“ रेड स्कॉयर पर सैनिकों से उन्होंने कहा, “सभी आपके लिए दुआ कर रहे हैं।“ पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “उनकी मंशा सिर्फ हमारे देश को गिरते हुए देखने की है।“
पुतिन ने कहा, “असली जंग हमारी मातृभूमि के खिलाफ लड़ी जा रही है।“ उन्होंने कहा कि रूस एक “शांतिपूर्ण भविष्य देखना चाहता है, लेकिन उन्होंने पश्चिमी ताकतों पर ’नफ़रत और रूसोफ़ोबिया’ फैलाने का आरोप लगाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox