द कश्मीर फ़ाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी को भेजा नोटिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द कश्मीर फ़ाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी को भेजा नोटिस

-कहा-किसे खुश करने के लिए हमारी फिल्मों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है ममता बैनर्जी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- फ़िल्मनिर्माता विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ’द कश्मीर फाइल्स’ पर दिए बयान के लिए क़ानूनी नोटिस भेजा है। विवेक अग्निहोत्री ने एक बयान में कहा, ’’अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और मैंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हमें और हमारी फ़िल्म ’द कश्मीर फ़ाइल्स’ और आने वाली फ़िल्म ’द दिल्ली फ़ाइल्स’ को बदनाम करने के इरादे से दिए बयान के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।’’

                 उन्होंने कहा, ’’कल बंगाल की सीएम ने कहा कि द कश्मीर फ़ाइल्स और बंगाल में नरसंहार के ऊपर आ रही फ़िल्म प्रोपेगैंडा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुझे फ़िल्म बनाने के लिए पैसे देती है। ये अपमानजनक है, ये वोट बैंक के लिए दिया गया बयान है। हमने ममता बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है।’’ फ़िल्मनिर्माता ने कहा, ’’पिछले एक साल से मैं कैसे जी रहा हूं, ये मैं ही जानता हूं। आज भारत के नेता और पत्रकारों और कई तथाकथित सांप्रदायिक फ़ैक्ट चेकर्स ने मेरा जीना बिल्कुल मुश्किल कर दिया है। मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। ऐसा मैं होने नहीं दूंगा।’’

                    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बनर्जी ने कहा था, ’’द कश्मीर फ़ाइल्स क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करने के लिए था। और द केरला स्टोरी क्या है? यह तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करके तैयार की गई कहानी है।’’ ममता बनर्जी की इस घोषणा पर बीजेपी की कड़ी प्रतिक्रिया आई थी और पार्टी के नेताओं ने पूछा था कि ऐसा कर मुख्यमंत्री किसे खुश करना चाहती हैं। क्योंकि कल बंगाल की सीएम ने ’द केरला स्टोरी’ को राज्य में बैन करने का एलान किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox