नई दिल्ली/- देश की राजधानी दिल्ली में नये साल के साथ ही महिलाओं के खिलाफ दरिदंगी की वारदाते तेज हो गई है। एक के बाद एक महिलाओं के खिलाफ मामले सामने आ रहे है और पुलिस कुछ नही कर पा रही है। कंझावला मामला अभी सुलझा भी नही था कि दिल्ली के आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने पर युवक ने युवती को चाकू से गोद डाला। सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता के गले, पेट और हाथ पर जख्म हो गए हैं। पीड़िता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का वरिष्ठ डॉक्टरों के नेतृत्व में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दो जनवरी को आदर्श नगर इलाके में एक युवती को चाकू से गोदने के आरोप में 22 वर्षीय सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया। दोनों दोस्त थे। बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर दरार आ गई। इस पर आरोपी ने युवती को चाकू से गोद डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
21 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ केवल पार्क एक्सटेंशन क्षेत्र में रहती है। पीड़िता डीयू के एसओएल से बीए की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता और आरोपी सुखविंदर की दोस्ती पांच साल पहले हुई थी। आरोपी परिवार को पसंद नहीं था। इसलिए पीड़िता ने उससे धीरे-धीरे दूरी बनानी शुरू कर दी। वह आरोपी से बात नहीं कर रही थी।
पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को कार ड्राइविंग सीखने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बात करने के बहाने से बुलाया। दोनों बात करते हुए गली में जा रहे थे। इस दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती तोड़ने की वजह पूछी। देखते ही देखते आरोपी ने युवती के गले, पेट और हाथ पर करीब आधा दर्जन ताबड़तोड़ वार कर दिए।
घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी युवती को मरा समझकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से पीड़िता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली से अंबाला भाग गया था। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अंबाला से तीन जनवरी को पकड़ लिया।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी