राहुल से तीसरे दिन 3 घंटे हुई पूछताछ, उग्र हुए कांग्रेसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल से तीसरे दिन 3 घंटे हुई पूछताछ, उग्र हुए कांग्रेसी

-ईडी दफ्तर के बाहर टायरों में लगाई आग, कहा राहुल-सोनिया को कुछ हुआ तो देश जलेगा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। हालांकि तीसरे दिन सिर्फ 3 घंटे ही पूछताछ हुई लेकिन इसी बीच ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का प्रदर्शन तेज हो गया है। खबर है कि पार्टी के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान टायरों में आग लगा दी। वहीं, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान नेताओं और पुलिस के बीच झड़प की खबरें भी सामने आईं।
               मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने म्क् कार्यालय से कुछ दूरी पर ही टायरों में आग लगा दी थी। घटना की खबर लगते ही दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। खास बात है कि जांच एजेंसी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के दौरान तीन दिनों से हंगामा जारी है।

आगजनी के अलावा कांग्रेस नेता लगातार बैरिकेड्स को धक्का मारते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले खबरें आई थी कि अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अजय माकन समेत कई बड़े नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले सुबह भी पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया था।
               कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पुलिस के अधिकारियों का जिक्र करते हुए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ये सब याद रखा जाएगा। वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox