राहुल गांधी समेत कांग्रेस कई बड़े चेहरे पर FIR दर्ज , सीएम हिमंत बिस्वा ने ट्वीट कर दी जानकारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी समेत कांग्रेस कई बड़े चेहरे पर FIR दर्ज , सीएम हिमंत बिस्वा ने ट्वीट कर दी जानकारी

मानसी शर्मा / –  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम में है। इस दौरान काफी बवाल देखा जा रहा है। इसी बीच राहुल गांधी से कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करक दी है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके बताया कि “कांग्रेस सदस्यों द्वारा हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/147/188/283/353/332/333/427 आईपीसी आर/डब्ल्यू धारा 3 पीडीपीपी अधिनियम के तहत एक FIR दर्ज़ की गई है।

राहुल गांधी ने सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें कि राहुल गांधी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भष्ट्र बता रहे है। साथ ही उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने सीएम पर गंभीर आरो लगाए है। उन्होंने कहा कि असम में न्याय यात्रा में बाधा डाली जा रही है। उन्होंन कहा कि जब वह लोगों से बात करते हैं तो वे सीएम की शिकायत करते हैं. उन्होंने कहा कि असम में बहुत बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई है।

राहुल गांधी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री यात्रा के लिए जो कर रहे हैं इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है। ये तो इनका(भाजपा) डराने का तरीका है। हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है?…साफ है कि विपक्ष की लड़ाई कौन लड़ रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox