द्वारका/नई दिल्ली/- राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला दक्षिण-पश्चिम प्रशासन व नेहरू युवा केंद्र ने नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी, द्वारका सेक्टर-3 से लेकर वेगास माल तक द्वारका में एकता दौड़ का आयोजन किया। इस अवसर पर एनवाईके, साउथ-वेस्ट प्रशासन, एनसीसी, एनएसएस व शिक्षा विभाग कें करीब 1200 युवाओं ने एकता दौड़ में भाग लिया।

भारत सरकार द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में प्रति वर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारा और देश की आन्तरिक व बाहरी सुरक्षा को प्रबल बनाने के रूप में भी मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार ने निर्णय लिया की राष्ट्रीय एकता दिवस को 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक पूरे सप्ताह भर आयोजित किया जाये।
नेहरू युवा केंद्र संगठन पूरे देश भर में इस दौरान 75000 एकता दौड़ का आयोजन करेगा। प्रत्येक ज़िले को 121 एकता दौड़ का आयोजन किया किया गया है। श्री सुरेन्द्र बोकन, एपीए ने बताया कि इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र, ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के साथ मिलकर 120 दौड़ो का आयोजन किया। आज मेगा एकता दौड़ का आयोजन ज़िला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र, ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, एन.सी.सी, एन.एस.एस व शिक्षा विभाग के साथ मिलकर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी, द्वारका सेक्टर-3 से लेकर वेगास माल द्वारका तक आयोजित किया, जिसमें करीब 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हेमंत कुमार, आईएएस, जिला मैजिस्ट्रैट, ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, विशिष्ट अतिथि में श्री जंगीलोंग, क्षेत्रीय निदेशक, एन.एस.एस, श्री जे.पी सैनी, उपकुलपति, प्रोफेसर विजेंद्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेल्फेर एनएसयूटी और डॉ० प्रवीण सरोहा, एन.एस.एस प्रभारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला मैजिस्ट्रैट श्री हेमंत कुमार जी ने अपने संबोधन मे युवाओ को देश की एकता और अखंडता मे ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान देने भारत को स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही एकता शपथ भी सभी उपस्थित प्रतिभागियो को दिलाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे जिला प्रशासन, एनएसयूटी, एन.एस.एस, एन.सी.सी, शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र, ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एन.वाई.वी, युवा मण्डल, युवती मण्डल और बहुत सी एनजीओ का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। नेहरू युवा कें्रद्र की इस दौड़ में हरगोविंद आर्य, अंकित चौहान, धनपत सिंह, धीरज झा, मगदुम आलम, गौरव शर्मा, आरिफ, प्रिंसी शर्मा आदि ने अपना पूरा सहयोग दिया।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई