राशिद खान ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- राष्ट्रीय गरिमा सर्वोपरि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राशिद खान ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- राष्ट्रीय गरिमा सर्वोपरि

मानसी शर्मा/-  इन दिनों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते काफी तनाव पूर्ण चल रहे हैं। पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटर्स (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) की मौत हो गई। यह सभी एक मैत्रीपूर्ण मैच खेलकर वापस लौट रहे थे। साथ ही एयरस्ट्राइक में पांच और लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद अफगानिस्तान की क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले का राशिद खान ने समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन युवा क्रिकेटरों की जान चली गई, जो विश्व मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।

पाकिस्तान पर बरसे राशिद खान

पाकिस्तान पर निशान साधते हुए राशिद खान ने लिखा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये गैरकानूनी कार्रवाइयां मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं। इन्हें नजरअंदाज किया जाना चाहिए। मैं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उस फैसले का स्वागत करता हूं, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के आगामी मैचों से हटने का फैसला किया है। कठिन समय में मैं लोगों के साथ हूं। हमारी राष्ट्रीय गरिमा पहले आनी चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox