मानसी शर्मा /- अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसको लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में तमाम वीआईपी और वीवीआईपी को न्योता दिया गया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के सेक्रेटरी मिलिंद परांदे ने राम मंदिर को लेकर बड़ी जानकारी दी है। मिलिंद परांदे ने बताया कि 22 जनवरी को पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ-साथ 7 से 8 हजार लोग उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंने वाले हैं। उसके बाद 23 जनवरी से आम लोग राम लला का दर्शन कर सकेंगे। जिसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार से भी हजारों लोग अयोध्या में राम लला के दर्शन करने आएंगे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए जो लोग हैं उनको सबसे पहले राम लला का दर्शन कराया जाएगा।
इन्हें कराया जाएगा दर्शन
मिलिंद परांदे ने जानकारी दी कि विश्व हिंदू परिषद बिहार से उनलोगों को राम लला का दर्शन कराने ले जाएगी, जिनके परिवार के सदस्य राम मंदिर बनाने के आंदोलन से जुड़े हुए थे और जिन्होंने अपना बलिदान दिया था। विश्व हिंदू परिषद खासतौर पर ऐसे परिवार को अयोध्या ले जाकर राम लला का दर्शन करवाएगी। बिहार में विश्व हिंदू परिषद तेजी से इसकी तैयारी भी कर रही है। मिलिंद परांदे ने कहा कि इसी को लेकर हमलोग पटना पहुंचे हैं।
रहने की भी की गई व्यवस्था
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अयोध्या जाएंगे उन्हें रहने में कोई दिक्कत नहीं हो इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने तैयारी कर ली है। हमलोगों ने बिहार से वैसे बलिदानी परिवार के सदस्य को राम लला का दर्शन कराने का योजना बनाई है जो राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन