रामपुर व आजमगढ़ में खिला कमल, भाजपा के घनश्याम लोधी व दिनेश लाल निरहुआ जीते

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रामपुर व आजमगढ़ में खिला कमल, भाजपा के घनश्याम लोधी व दिनेश लाल निरहुआ जीते

-सपा को बड़ा झटका, सपा के आसिम हारे व धर्मेन्द्र यादव हारे, आजम खान भी नही टाल सके सपा की हार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ उत्तर प्रदेश /शिव कुमार यादव/- सपा के गढ़ माने जाने वाली रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। रामपुर से घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हराया। वहीं, आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने सपा के धर्मेंन्द्र यादव को 20 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। रामपुर व आजमगढ़ सीट पर जीत के बाद सीएम योगी ने जनता का जताया आभार जताते हुए इसे जनता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की जीत बताया है।
               राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं पांच अन्य राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वास्ते 23 जून को हुए मतदान के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत अन्य लोगों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक से प्राप्त मतों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम खोला गया। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। आपको बता दें कि त्रिपुरा में सर्वाधिक चार सीटे हैं, जहां उपचुनाव में वोट डाले गए हैं। इन सीटों में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है। टाउन बारदोवाली से किस्मत आजमा रहे साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है।            
             भाजपा ने उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों आजमगढ़ और रामपुर के लिए हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल कर ली है। एक तरफ उसने समाजवादी पार्टी के गढ़ रहे आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जीता लिया है तो वहीं दूसरी तरफ आजम के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भी ऐतिहासिक जीत हासिल की है।  
            अपनी जीत पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।
             आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ अब 11213 वोटों से आगे हैं। निरहुआ को 294377 मत प्राप्त हुए हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 283164 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 252725 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर है।
               आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव परिणाम में भाजपा ने लगातार बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर हैं। वह 10859 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 289376 मत मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 278517 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 246838 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है, वह मतगणना स्थल से लौट गए हैं।  उन्होंने कहा कि 2024 में और मजबूती से आएंगे।
             रामपुर सीट पर आजम खान के चुनाव प्रचार के बावजूद भी सपा हार गई हैं। इस सीट पर भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सपा प्रत्याशी को 42,048 मतो से हराया हैं। की है। अपनी जीत पर श्री लोधी ने कहा कि यह भाजपा की गरीब कल्याणकारी नीतियों की जीत है। हम आगे भी जनसंवाद व जनसंपर्क को हमेशा कायम रखेंगे और जनता के हर सुख-दुख में भागीदार रहेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox