
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- बी एम बॉक्सिंग अकादमी नजफगढ़ में 19 जून से 24 जून तक दिल्ली स्टेट जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमे मालिकपुर निवासी भव्य डागर ने दूसरी बार गोल्ड मैडल जीतकर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगता का आयोजन दिल्ली अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अंतर्गत किया गया। भव्य डागर इससे पहले भी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीत चुके है। भव्य डागर के अलावा भी बी एम बॉक्सिंग अकादमी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। घर पहुँचने पर पुरे परिवार और सम्बन्धियों ने फूल मलाओ एवं नोटों की माला से भव्य डागर का स्वागत किया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर, मास्टर रणधीर सिंह डागर, चौधरी राजू, वीरेंदर दलाल, संदीप दलाल, डॉक्टर विजय डागर, सुनील डागर, अनिल डागर, अतुल डागर, शंकी डागर और आयूश डागर आदि उपस्थिति रहे।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!