राजघाट पर 9 अप्रैल को पैरामिलिट्री परिवारों का प्रदर्शन                                    

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज -पेंशन और पदोन्नति को लेकर बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और समयबद्ध पदोन्नति की मांग को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में 9 अप्रैल को दिल्ली स्थित राजघाट पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन “एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन” के बैनर तले किया जाएगा, जिसमें देशभर से हजारों परिवारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

शौर्य दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
इस आयोजन को सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर से भी जोड़ा गया है, जहां बलों के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि आतंकवाद, नक्सलवाद और सीमा सुरक्षा जैसे चुनौतीपूर्ण हालात में अर्धसैनिक बलों ने अहम भूमिका निभाई है और देश की सुरक्षा में अनगिनत बलिदान दिए हैं।

सरकार के फैसलों पर उठे सवाल
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए विधेयक और फैसलों से अर्धसैनिक बलों के जवानों के अधिकारों पर असर पड़ा है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के बावजूद पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा अभी तक लंबित है, जिससे जवानों और उनके परिवारों में नाराजगी बढ़ रही है।

बड़ी संख्या में जुटने की अपील
एलायंस के प्रतिनिधियों ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और परिवारों से इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आंदोलन जवानों के भविष्य, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी का एकजुट होना जरूरी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox