राखी सावंत के एक्स हस्बैंड आदिल ने रचाई दूसरी शादी!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राखी सावंत के एक्स हस्बैंड आदिल ने रचाई दूसरी शादी!

मानसी शर्मा / –  बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन में एक राखी सावंत के एक्स हस्बैंड आदिल दुर्रानी एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। आदिल दुर्रानी के बारे हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार, राखी सावंत के एक्स हस्बैंड आदिल दुर्रानी ने गुपचुप निकाह कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जयपुर में 2 मार्च को बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोमी खान से आदिल खान ने शादी कर ली है।

आदिल दुर्रानी ने रचाई शादी

आदिल दुर्रानी के करीबी सूत्र का कहना है कि, आदिल की शादी जल्दी-जल्दी में हुई है। फिलहाल आदिल इसे सीक्रेट ही रखना चाहते हैं। वहीं, जब सूत्र से आदिल की पत्नी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि आदिल ने सबा खान की बहन सोमी खान से शादी रचाई है। जब आदिल दुर्रानी के करीबी सूत्र से शादी को सीक्रेट रखने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा,’आदिल कई वजहों से कुछ समय से खबरों में रहे हैं, ऐसे में सोमी और आदिल दोनों ही नहीं चाहते कि शादी की खबर इतनी जल्दी बाहर आए।

कौन हैं सोमी खान

सबा खान की बहन सोमी खान एक टीवी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ‘बिग बॉस सीजन 12’में भी नजर आ चुकी हैं। दीपिका कक्कर ने इस सीजन में ट्रॉफी जीती थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोमी खान ने ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘केसरिया बालम’ और ‘हमारा हिंदुस्तान’ जैसे शोज में काम किया है। फिलहाल आदिल खान और सोमी खान ने अभी तक शादी की खबर ऑफिशियल तौर पर नहीं दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox