
मानसी शर्मा / – बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन में एक राखी सावंत के एक्स हस्बैंड आदिल दुर्रानी एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। आदिल दुर्रानी के बारे हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार, राखी सावंत के एक्स हस्बैंड आदिल दुर्रानी ने गुपचुप निकाह कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जयपुर में 2 मार्च को बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोमी खान से आदिल खान ने शादी कर ली है।
आदिल दुर्रानी ने रचाई शादी
आदिल दुर्रानी के करीबी सूत्र का कहना है कि, आदिल की शादी जल्दी-जल्दी में हुई है। फिलहाल आदिल इसे सीक्रेट ही रखना चाहते हैं। वहीं, जब सूत्र से आदिल की पत्नी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि आदिल ने सबा खान की बहन सोमी खान से शादी रचाई है। जब आदिल दुर्रानी के करीबी सूत्र से शादी को सीक्रेट रखने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा,’आदिल कई वजहों से कुछ समय से खबरों में रहे हैं, ऐसे में सोमी और आदिल दोनों ही नहीं चाहते कि शादी की खबर इतनी जल्दी बाहर आए।
कौन हैं सोमी खान
सबा खान की बहन सोमी खान एक टीवी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ‘बिग बॉस सीजन 12’में भी नजर आ चुकी हैं। दीपिका कक्कर ने इस सीजन में ट्रॉफी जीती थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोमी खान ने ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘केसरिया बालम’ और ‘हमारा हिंदुस्तान’ जैसे शोज में काम किया है। फिलहाल आदिल खान और सोमी खान ने अभी तक शादी की खबर ऑफिशियल तौर पर नहीं दी है।





More Stories
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
बहादुरगढ़ की जहरीली हवा पर BRG की चिंता, डॉक्टरों के साथ मंथन कर धावकों को दी आउटडोर रनिंग रोकने की सलाह
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी