नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/भावना शर्मा/– अपनी प्रेगनेंसी में आलिया भट्ट ने खूब लाइम लाइट बटोरी, उनके फैंस भी बेसब्री से उनके बेबी का दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन आलिया के फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि बीते रविवार अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट माता-पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट ने मुंबई स्थित एचएन रिलायंस हास्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया है ।

गौरतलब है की साल 2022 में अप्रैल के महीने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी। उनकी पोस्ट में लिखा है कि, “हमारे जीवन की सबसे बेहतरीन खबर आ चुकी है। हमारी बच्ची इस दुनिया में है। हम माता-पिता बनकर प्यार, आशीष और खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। प्यार, प्यार, प्यार, रणबीर और आलिया ।
उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, कट्रीना कैफ, रितेश देशमुख, अनिल कपूर, कपिल शर्मा, सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित व करीना कपूर समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने शुभकामनाएं दी।
वहीं अक्षय कुमार ने तो ये तक लिखा है कि ” दुनिया में बेटी के होने से बड़ा कोई सुख नहीं है।” आलिया के मां बनने के बाद इंटरनेट मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो भी खूब प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी का नाम अलमा रखने की बात कर रही हैं। लेकिन ये तो बाद में ही साफ हो पाएगा कि रणबीर और आलिया अपनी बेटी का क्या नाम रखते हैं।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात