रक्षाबंधन पर चमकेगा भाग्य का सितारा, इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रक्षाबंधन पर चमकेगा भाग्य का सितारा, इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

राशिफल/सिमरन मोरया/- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 09 अगस्त 2025, शनिवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखना होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वहीं कर्क राशि के जातकों को आज संयत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। किसी अनजान डर के चलते परेशान रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी दोस्त के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका  रहन-सहन आज कष्टमयी हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखना होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचना होगा। अचानक धन प्राप्ति होने की संभावना है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।  खानपान के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। खर्च की अधिकता भी रहेगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज संयत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपका मन परेशान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज मन शान्त रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करेंगे। भाइयों का साथ मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखें। किसी मित्र के सहयोग में कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों की आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पिता से धन प्राप्त होगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आपको  आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों की नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार भी बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बड़ सकती हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाइयों के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से कारोबार का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पश्रिम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। आज आपका मन अशान्त रहेगा। परिवार की कोई समस्या परेशान कर सकती है। शासन सत्ता का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कारोबार में दोस्त के सहयोग से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार में अवरोध आ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार में आपसी मनमुटाव से बचें। धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox