योगी सरकार का मजहबी शोर पर सख्त एक्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

योगी सरकार का मजहबी शोर पर सख्त एक्शन

मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर योगी सरकार एक बार फिर एक्शन में है। लाउडस्पीकर मामले में यूपी पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार सुबह स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार के निर्देश पर पुलिस ने लखनऊ और कानपुर समेत प्रदेश भर में अभियान चलाया और लाउडस्पीकर उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि लाउडस्पीकर हटाने के दौरान पुलिस का सहयोग लिया गया। कार्रवाई शांतिपूर्वक हुई। खबर के मुताबिक सोमवार सुबह पुलिस की पांच टीमें गश्त पर निकली थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

यह कार्रवाई शहर कोतवाली, रानीगंज, लालगंज, कुंडा, पट्टी समेत प्रतापगढ़ के सभी थाना क्षेत्रों में हुई। शासन के निर्देश पर सुबह पांच बजे से SPसतपाल अंतिल समेत सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।इस दौरान पाया गया कि पुलिस प्रशासन के निर्देश के बावजूद मस्जिदों और मंदिरों समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों के जरिए ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मस्जिदों और मंदिरों से लाउडस्पीकर उतार दिए और उन्हें जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से धार्मिक स्थल के मौलाना और पुजारियों में हड़कंप मच गया।

SPसतपाल अंतिल का कहना है कि आज शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों द्वारा अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इलाके के धार्मिक स्थलों पर तय मानक से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा था। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही लगातार संवाद कायम रखते हुए लाउडस्पीकर की आवाज चालू रखने का निर्देश दिया गया। लेकिन बार-बार मना करने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले ऐसे धार्मिक स्थलों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox