मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए जल्द ही राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियां होने वाली हैं। सीएम योगी ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार के खाली पदों को तत्काल भरने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में राजस्व विभाग के कामकाज और उपलब्ध मानव संसाधन की समीक्षा की।
रिक्त पदों पर नई नियुक्ति की आवश्यकता
सीएम योगी ने इस बैठक में कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों से लेकर पैमाइश, नामांकन, घरौनी, खतौनी, सर्वे, पट्टा सहित महत्वपूर्ण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण हो सके।
इसके लिए न केवल विभाग के रिक्त पदों पर नई नियुक्ति की आवश्यकता है। बल्कि, आवश्यकतानुसार नवीन पदों का सृजन किया जाए। राजस्व विभाग और राजस्व परिषद में काम के बदलते स्वरूप और अधिकता को देखते हुए दक्ष युवाओं की तैनाती की जानी चाहिए।
विभाग कार्मिकों को सुविधाएं मिलें
राजस्व विभाग के कार्मिकों को प्रायः फील्ड विजिट करना पड़ता है। ऐसे में लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को वाहन भत्ता दिया जाना चाहिए। साथ ही, जीपीएस से संबंधित कार्यों के बेहतर संपादन के लिए उन्हें नए टैबलेट भी उपलब्ध कराए जाएं। नायब तहसीलदार को चार पहिया वाहन उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आम जन से जुड़े कार्यों को समयबद्धता के साथ मेरिट के आधार पर निस्तारित किया जाए। अनावश्यक कहीं भी कोई प्रकरण लंबित न रहे। इस बैठक में मुख्य सचिव, अध्यक्ष राजस्व परिषद, प्रमुख सचिव राजस्व सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।


More Stories
हर्षि दयानंद की जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश गूंजा
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा