युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद कार्यक्रम, दिल्ली के भविष्य पर हुई सार्थक चर्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    दिल्ली के युवाओं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ आयोजित एक विशेष लंच मीटिंग के दौरान उनकी नई सोच, नवाचार और दिल्ली के विकास को लेकर प्रस्तुत किए गए विचारों को करीब से जानने का अवसर मिला। इस संवादात्मक सत्र में युवाओं ने खुलकर अपने अनुभव, चिंताएं और भविष्य की अपेक्षाएं साझा कीं।

समस्याओं से आगे बढ़कर समाधान पर फोकस
बैठक के दौरान चर्चा केवल मौजूदा समस्याओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं द्वारा सुझाए गए व्यावहारिक और जमीनी समाधान भी बातचीत का अहम हिस्सा रहे। शिक्षा, रोजगार, डिजिटल अवसरों, स्टार्टअप्स, सामाजिक मीडिया की भूमिका और शहरी विकास जैसे विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक विचार सामने आए।

युवाओं की भागीदारी को बताया सरकार की ताकत
कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही किसी भी सरकार की सबसे बड़ी शक्ति होती है। दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिए युवा ऊर्जा, रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता का सही दिशा में उपयोग बेहद जरूरी है। युवाओं के सुझावों को भविष्य की नीतियों और योजनाओं में शामिल करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

लगातार जारी रहेगा संवाद और सहयोग
इस अवसर पर सभी युवा साथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ इस तरह का संवाद और सहयोग आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस प्रकार के सत्र न केवल सरकार और युवाओं के बीच की दूरी को कम करते हैं, बल्कि दिल्ली के समग्र विकास के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox