बीआरजी के रवि गहलावत की नई उड़ान, ट्रायथलॉन में भी दिखाया दम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़/चेन्नई/उमा सक्सेना/-    बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के प्रतिभाशाली एथलीट रवि गहलावत ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हाफ आयरनमैन जैसी कठिन प्रतियोगिता में सफलता के बाद अब रवि ने ट्रायथलॉन के मंच पर भी शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

हाफ आयरनमैन से ट्रायथलॉन तक का सफर
रवि गहलावत इससे पहले वर्ष 2022 में चंडीगढ़ में आयोजित टफमैन आयरनमैन प्रतियोगिता में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइक्लिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ की चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा कर हाफ आयरनमैन का खिताब जीत चुके हैं। यह उपलब्धि उनके खेल जीवन का अहम पड़ाव साबित हुई।

चेन्नई में 5i50 ट्रायथलॉन में शानदार प्रदर्शन
11 जनवरी 2026 को तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 5i50 ट्रायथलॉन में रवि गहलावत ने 2 घंटे 52 मिनट 20 सेकंड में रेस पूरी की। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 35 से 39 वर्ष आयु वर्ग में 14वां स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में 106वां और ओवरऑल रैंकिंग में 119वां स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर बीआरजी का नाम रोशन किया।

सेवा और खेल का संतुलन
धर्म बिहार, बहादुरगढ़ निवासी रवि गहलावत वर्तमान में लुधियाना एयरपोर्ट पर अग्निशमन विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ-साथ वे लंबे समय से रनिंग, साइक्लिंग और तैराकी का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनके इस सफर में अनुभवी एथलीट दीपक छिल्लर और आयरनमैन प्रवीन सांगवान का मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहा है।

बीआरजी के लिए गर्व का क्षण
गौरतलब है कि इससे पहले भी बीआरजी के प्रवीन सांगवान गोवा में आयोजित आयरनमैन इंडिया प्रतियोगिता में आयरनमैन का खिताब जीत चुके हैं। अब रवि गहलावत की हाफ आयरनमैन और ट्रायथलॉन में उपलब्धियों ने एक बार फिर बीआरजी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

खेल परिवार की बधाई
रवि की इस सफलता पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रेमियों का मानना है कि आने वाले समय में रवि गहलावत और भी बड़ी प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox