• DENTOTO
  • म्यूटेशन पुनः शुरू करने पर उपराज्यपाल का आभार। पंचायत संघ 

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    June 24, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    म्यूटेशन पुनः शुरू करने पर उपराज्यपाल का आभार। पंचायत संघ 

    - दिल्ली के गांवों लालडोरा की कैद से मुक्त करें।पंचायत संघ - दिल्ली देहात व गांवों की 18 सूत्री मांगों को पूरा करें।थान सिंह यादव

    नई दिल्ली/ थान सिंह यादव/-  दिल्ली पंचायत संघ ने आज उत्तरी पश्चिम लोकसभा में मंगोलपुरी इंडस्ट्रीज एरिया में आयोजित कार्यक्रम में माननीय उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली देहात के गांवों ग्रामीणों किसानों की भूमि का म्यूटेशन शुरू करने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया। ओर उत्तर पश्चिमी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया का भी आभार प्रकट किया।

    दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने म्यूटेशन पुनः शुरू व गांवों के विकास कार्य में तेजी लाने के लिए भी उपराज्यपाल का आभार प्रकट किया है। दिल्ली पंचायत संघ लगातार पिछले कई वर्षों से दिल्ली देहात गांव ग्रामीण किसानों के अधिकारों व उनके 18सूत्री मुद्दों को लेकर आवाज उठाता रहा है।जिनका अब उपराज्यपाल द्वारा संज्ञान लेकर गांवों के हर एक मुद्दे को हल करने पर नजर है। और सभी लोकसभा सांसद गण अपने-अपने क्षेत्र के गांवों ग्रामीणों किसानों के मुद्दों पर  उनकी प्राथमिकता पर कार्य कर रहे हैं। इन सभी का दिल्ली पंचायत संघ आभार प्रकट करती है। दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की हम अपने दिल्ली देहात व 360गांवों के पंचायत प्रमुखों के साथ माननीय उपराज्यपाल व दिल्ली के सभी लोकसभा सांसदों का उनसे मिलकर उनका आभार प्रकट करेंगे और स्वागत। साथ ही पंचायत संघ जल्द ही गांवों को लाल डोरा व विस्तारित लाल डोरा की कैद से मुक्त कराने, गांवो को मालिकाना हक देने, और गांवों को हाउस टैक्स से मुक्ति,रोजगार के लिए गांवों को व्यवसायिक श्रेणी में करने,भवन उपनियम से बाहर करने की भी मांग करेगा।

    पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की गांवों के विकास और अधिकारों को लेकर जो लम्बे समय तक दिल्ली में जो सरकारों ने नजरअंदाज किया।उनको लेकर अब भी गांव ग्रामीण आक्रोशित है।वहीं  माननीय उपराज्यपाल गांव के विकास को गम्भीरता से लेते हुए लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। और दिल्ली पंचायत संघ ने उम्मीद जताई है कि उनकी 18 सूत्री मांग जो दिल्ली देहात गांव गरीब ग्रामीण किसानों की उन पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। और पूरा किया जाएगा। और इस संबंध में जल्दी माननीय उपराज्यपाल से मिलकर इनका ज्ञापन दिया जाएगा।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox