मोहाली में बीच सड़क पर युवती को तलवार से काटा, तमाशबीन बने रहे लोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहाली में बीच सड़क पर युवती को तलवार से काटा, तमाशबीन बने रहे लोग

-पंजाब में महिलाओं के साथ बढ़ रही दरिंदगी, दो दिन पहले कंगना रनाउत को मारा था थप्पड़

मोहाली/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- मोहली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें मोहाली फेज पांच में गुरूद्वारे के सामने एक नकाबपोश ने युवती पर तलवार से हमला कर काट डाला। वह युवती काफी देर तक बचने की कोशिश करती रही और बचाओं-बचाओं चिल्लाती रही लेकिन न तो वह हमलावर रूका और न ही कोई उसे बचाने के लिए आगे आया। बस लोग तमाश बीन की तरह तमाशा देखते रहे। बताया जा रहा है कि युवती घटना के समय अपनी दो सहेलियों के साथ काम पर जा रही थी। युवती की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फेज-5 के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली बलजिंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

           बलजिंदर कौर पर हमला सुबह साढ़े नौ बजे उस वक्त किया गया जब वह अपनी सहेलियों के साथ आफिस जा रही थी। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मेडिकल के लिए ले जाया गया है। आरोपी की पहचान समराला के रहने वाले सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। सुखचैन समराला में ही पेट्रोल पंप पर काम करता था।

नौ साल से मोहाली में कर रही थी काम
जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब के गांव फतेहपुर जट्टां की बलजिंदर कौर नौ साल से मोहाली में काम कर रही थी। वह डेली अप डाउन करती थी। शनिवार को उसके पिता ने ही उसे बस में बैठाया था। मृतका के भाई के अनुसार, उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंपनी के मैनेजर ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जोड़ा मामला
पुलिस के अनुसार, बलजिंदर और सुखचैन एक दूसरे को कुछ समय से जानते थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। हालांकि मृतका के भाई का कहना है कि बलजिंदर ने कभी उन्हें किसी लड़के के बारे में नहीं बताया।

लगातार किए वार
बलजिंदर सुबह जैसे ही बस से उतर कर जा रही थी तो अचानक सामने एक युवक तलवार के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। जिस समय बलजिंदर कौर के साथ यह हादसा हुआ उस समय उसके साथ उसकी दो अन्य सहेलियां थीं। बलजिंदर आरोपी से बचने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपी ने उस पर लगातार कई वार किए। घटना के बाद तुरंत बलजिंदर कौर को सिविल अस्पताल मोहाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पंजाब राज्य महिला कमिशन की चेयरपर्सन भी अस्पताल पहुंचीं हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox