मोहाली एनकाउंटर: राणा बलाचौरिया हत्याकांड का मुख्य शूटर ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-     कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गई है। सिविल अस्पताल फेज-6 में डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम के अनुसार, राणा की मौत 30 बोर पिस्टल से सिर के पीछे मारी गई एक गोली के कारण हुई। हत्या को बेहद नजदीक से अंजाम दिया गया था, जिससे यह साफ होता है कि वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी।

लालड़ू में पुलिस–बदमाश मुठभेड़
राणा बलाचौरिया हत्याकांड की जांच के दौरान मोहाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने लालड़ू के लहली इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक शूटर को मार गिराया। मारे गए बदमाश की पहचान हरपिंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसे इस हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाला बताया जा रहा है।

दो पुलिसकर्मी घायल
इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दो पुलिस जवान भी घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल को पुलिस ने घेरकर जांच शुरू कर दी है और हथियारों की बरामदगी की प्रक्रिया भी की जा रही है।

कैसे हुई थी राणा बलाचौरिया की हत्या
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम मोहाली के सोहाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित मैदान में राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या की गई थी। बाइक पर सवार दो शूटर सेल्फी लेने के बहाने उनके पास पहुंचे और अचानक सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

गैंगवार से जुड़ा है हत्याकांड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि राणा बलाचौरिया की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से कथित नजदीकियों के कारण हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि कबड्डी टूर्नामेंटों के आयोजन को लेकर राणा का कुछ गैंग्स से टकराव चल रहा था, जिसके चलते विरोधी गिरोह ने इस हत्या की साजिश रची।

अमृतसर में भी बड़ी कार्रवाई
इस मामले में अमृतसर पुलिस ने भी अहम सफलता हासिल की है। हत्या में शामिल आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि निर्मलजीत और मंदीप को भी एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। इनमें से एक आरोपी को पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच जारी, और गिरफ्तारियों के संकेत
पुलिस का कहना है कि राणा बलाचौरिया हत्याकांड में शामिल पूरे नेटवर्क की पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस अधिकारी जल्द ही इस पूरे मामले पर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox