मोहाली अश्लील वीडियो मामलाः एक स्क्रीनशॉट से खुला राज आरोपी का राज, छात्र भड़के

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहाली अश्लील वीडियो मामलाः एक स्क्रीनशॉट से खुला राज आरोपी का राज, छात्र भड़के

-फोन से काफी डाटा डिलीट कर चुकी थी आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहाली/– खरड़ की निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छह छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाकर एक छात्रा ने अपने शिमला में बैठे दोस्त को फोन पर भेजा था। हालांकि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को इसकी भनक शनिवार दोपहर को ही लग गई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर विद्यार्थी भड़क गए थे।  
              शनिवार दोपहर तीन बजे तक वीडियो बनाने का मामला एलसी हॉस्टल में रही छात्राओं को पता चल गया था और उन्होंने हॉस्टल की वार्डन को इस बारे में बता दिया था। यूनिवर्सिटी डीएसडब्ल्यू रीतू रनौत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्हें हॉस्टल वार्डन का फोन आया था। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रा बाथरूम में नहा रही छात्राओं का वीडियो बना रही थी। इसके बाद उन्होंने वार्डन को कहा कि आरोपी छात्रा को उनके ऑफिस में ले आओ ताकि मामले की पड़ताल की जा सके। जब वह आरोपी छात्रा को लेकर आई तो पहले तो आरोपी छात्रा ने हर बात से साफ मना कर दिया। लेकिन जब उन्होंने उससे फोन लेकर चेक किया तो उसमें से वीडियो और फोटो डिलीट किए हुए थे।
 
फोन कॉल्स और मैसेज ने खोली आरोपी की पोल
डीएसडब्ल्यू ने बताया कि उनके ऑफिस में भी आरोपी छात्रा के फोन पर लगातार फोन कॉल्स आ रही थी। उन्हें संदेह हो गया कि कोई न कोई बात जरूर है। इसके बाद उसने छात्रा को कहा कि अपना फोन स्पीकर पर लगाकर बात करो। लड़की ने फोन स्पीकर पर रखकर कॉल करने वाले से कहा कि उसके पास कोई वीडियो या फोटो है तो उसे भेज दे। इसके बाद लड़के ने अश्लील वीडियो का स्क्रीन शॉट भेज दिया। जब उन्होंने आरोपी छात्रा से सख्ती से पूछा तो वह मान गई कि उसका एक सन्नी नाम का दोस्त शिमला में रहता है। आगे यह वीडियो तीसरे व्यक्ति तक कैसे पहुंच गई, उसे इस बारे में पता नहीं है। हालांकि तीसरा नंबर भी शिकायत में दिया गया है।
 
अपनी ही फोटो दोस्त को भेजे, लेकिन जांच चल रही है
पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शिकायत में कहा जा रहा है कि पीड़िता ने आगे अन्य के फोटो व वीडियो भेजे थे। लेकिन एसएसपी विवेकशील सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अब तक की जांच में सामने आ रहा है कि उसने अपने ही फोटो व वीडियो ही भेजे थे। जब उनसे सवाल किया गया कि फिर लड़की पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार क्यों कर लिया गया। इस पर उनका जवाब था कि यह पहला नियम है कि जब भी मामला आता है तो शिकायत दर्ज की जाती है। उन्होंने साफ किया है कि किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। सारी चीजों की पड़ताल की जा रही है। वार्डन से लेकर सारे लोगों से बातचीत करेंगे।
               दरअसल, मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox