मोहान गार्डन पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की स्कूटी पर ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मोहान गार्डन पुलिस ने नाबालिग को अवैध शराब के साथ दबोचा -आरोपी चोरी की स्कूटी पर तीन कार्टन शराब ले जा रहा था

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-   मोहान गार्डन थाने की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपी चोरी की स्कूटी पर तीन कार्टन शराब लेकर जा रहा था।

संदिग्ध हरकत से पकड़ा गया आरोपी
10 सितंबर 2025 की देर रात करीब 11:18 बजे हेड कॉन्स्टेबल रोशन लाल और कॉन्स्टेबल संजीव कुमार नियमित गश्त पर थे। शिव शक्ति प्रॉपर्टी, 40 फुटा रोड के पास अचानक एक युवक स्कूटी पर आते ही पुलिस को देखकर घबराकर वापस मुड़ने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे काबू में कर लिया।

तलाशी में निकली चोरी की स्कूटी और अवैध शराब
जांच में पुलिस को स्कूटी से तीन कार्टन अवैध शराब मिले। जब स्कूटी  की जांच ZIPNET पर की गई तो पता चला कि वह पहले से चोरी की है। यह स्कूटी DBG रोड थाने में दर्ज 22 अगस्त 2025 की एफआईआर (धारा 379 आईपीसी) में चोरी हुई बताई गई थी।

आरोपी नाबालिग निकला
पूछताछ में आरोपी की पहचान एक किशोर (CCL) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मोहान गार्डन थाने में दर्ज DD No. 76-A के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं 33/38/58 में गिरफ्तार किया।

बरामदगी
तीन कार्टन अवैध शराब
चोरी की स्कूटी

इस कार्रवाई ने न सिर्फ शराब तस्करी पर रोक लगाई, बल्कि चोरी की स्कूटी बरामद कर पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में भी अहम कदम बढ़ाया। द्वारका जिला पुलिस का कहना है कि इलाके में ऐसे अपराधों पर निगरानी और सख्ती और तेज़ की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox