मानसी शर्मा / – बीते दिन राउस एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। इसी बीच उनकी उनकी ने एक वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सदेंश जनता को सुनया है। इस संदेश में सुनीता केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने कहा कि मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे(अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रूहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है।
‘मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा’
सुनीता केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने कहा कि मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। भारत को हमें दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कंमज़ोर कर रही हैं। हमें इन शक्तियों को हराना है। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई