नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों का सम्मान किया गया। नूतन चौक स्थित सत्य साई हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका आवासीय आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अविनाश मिश्रा थे।
संस्था संचालिका ममता मिश्रा ने संस्था के विषय में बताया एवं विद्या गोवर्धन, रेणु गौतम एवं ममता पाण्डेय को उनके विशेष सामाजिक कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ममता मिश्रा ने कहा कि बच्चियों को आज इतनी शिक्षा अर्जित करना जरूरी है कि वे अपना नाम पता तो लिख सकें। कार्यक्रम में रंजना पाण्डेय, अल्पी सिदारा, प्रगति सिंह, संध्या चंद्रसेन, रविन्दु कुमार सिंह उपस्थित थे।


More Stories
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन
नई जिम्मेदारी के साथ राजधानी के विकास को मिलेगी नई दिशा
ईरान-इस्राइल तनाव: खामेनेई को खत्म करने की योजना का बड़ा खुलासा
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक