
मानसी शर्मा/- India’s Got Latent मामले में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने समय रैना को दूसरा समन भेजा है। इस समन के हिसाब से समय रैना को पूछताछ करने के लिए मुबंई पुलिस ने 17 फरवरी को बुलाया है। गौरतलब है कि समय रैना की वकील ने पुलिस थाने जाकर बताया था कि रैना अमेरिका में हैं और वो 17 मार्च को वापस लौटेंगे। समय की वकील ने पूछताछ में हिस्सा लेने के लिए वक्त मांगा था। लेकिन पुलिस ने उनकी दरख्वास्त को नकार दिया।
बता दें, बुधवार को समय रैना ने एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि उन्होंने अपने शो के सभी वीडियो को डिलीट कर दिया है। समय रैना का पहला बयान आया सामने समय रैना और रणवीर के बयानों को लेकर लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है। रणवीर ने पहले ही एक वीडियो संदेश के माध्यम से बिना किसी सफाई के माफी मांग ली थी। उनके बाद अब समय रैना ने लोगों से माफी मांगी है। समय रैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “जो कुछ भी हो रहा है वह मेरे लिए संभालना बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उनके साथ अच्छा समय बिताना था।
मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके।” रणवीर ने मांग चुके हैं माफी शो के दौरान किए गए कमेंट को लेकर लोगों का गुस्सा मकर फूट रहा है। समय रैना के शो पर अश्लील सवाल पूछने वाले रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कमेंट के लिए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि मेरा कमेंट न केवल अनुचित थी, बल्कि फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरी विशेषता नहीं है। मैं यहां सिर्फ माफी मांगने के लिए आया हूं। इसके लिए मैं कोई भी कारण नहीं बताऊंगा बस माफी मांग रहा हूं।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव