मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार शव मिलने से सनसनी    

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस -मुजफ्फरनगर से दर्दनाक खबर, एक ही घर में मिली चार लाशें

उत्तर प्रदेश/उमा सक्सेना/- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। इस घटना ने पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। मृतकों में पेंटर का काम करने वाले इरशाद, उनकी पत्नी नूरीन और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

अलग-अलग हालात में मिले परिवार के शव
मिली जानकारी के अनुसार, घर के अंदर एक कमरे में इरशाद का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जबकि उनकी पत्नी नूरीन का शव फर्श पर पड़ा मिला। वहीं, उनके दो छोटे बच्चे—दो साल का बेटा और एक महीने की बेटी—बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। यह दृश्य इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, वह स्तब्ध रह गया।

परिजनों को हुआ शक, खुला घटना का राज
बताया जा रहा है कि जब सुबह तक घर का दरवाजा नहीं खुला और परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं आया, तो परिजनों को शक हुआ। इरशाद के भाई ने जब मौके पर पहुंचकर अंदर का नजारा देखा, तो तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

कई एंगल से जांच, कारण अब भी स्पष्ट नहीं
इस पूरे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, जिनमें पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी या अन्य कारण शामिल हो सकते हैं। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है और जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox