उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रातःकाल मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक की शुरुआत में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई।
मुख्यमंत्री ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया और कहा, “जिन परिवारों ने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उत्तराखंड वासियों की ओर से मेरी गहरी संवेदना है। यह हमला केवल निर्दोष पर्यटकों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता पर है।”
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि आतंकवादी तत्वों की जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। सरकार और सुरक्षाबल इस नृशंस कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देंगे और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों ने एकजुट होकर इस दुःखद घटना के विरुद्ध अपना आक्रोश प्रकट किया और शांति व एकता के संकल्प को दोहराया।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ