मीट कारोबारी को बदमाशों ने मारी 23 गोलिया, मौत, इलाके में फैली सनसनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मीट कारोबारी को बदमाशों ने मारी 23 गोलिया, मौत, इलाके में फैली सनसनी

-वारदात के समय दूकान के बाहर खड़ा था मृतक मीट व्यापारी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/साउथ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक मीट कारोबारी की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर इतने बैखौफ और दबंग थे कि उन्होंने मौका-ए-वारदात पर रुककर कारोबारी को एक के बाद एक 23 गोलियां मारी। आरोपियों ने वारदात को देर रात उस वक्त अंजाम दिया, जब वो अपनी दुकान के पास खड़ा था। पुलिस ने वारदात स्थल पर पंहुच कर जांच शुरू कर दी है।
इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की ये घटना साउथ दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके की है। मृतक कारोबारी की पहचान दिलीप उर्फ कुणाल के रूप में हुई है। वह दिल्ली के मदनगीर इलाके का रहने वाला था। दिलीप दक्षिणपुरी इलाके में मीट की दुकान चलाता था। मंगलवार की देर रात करीब 11.20 बजे दिलीप अपनी दुकान के पास ही खड़ा था। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने दिलीप उर्फ कुणाल पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर एक के बाद एक 23 गोलियां तब तक चलाई जब तक दिलीप की मौत नहीं हो गई। बदमाश दिलीप पर हमले के बाद मौके से फरार हो गए। पूरे इलाके में गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दिलीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दिलीप उर्फ कुणाल के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इसलिए पुलिस इसे आपसी रंजिश की का मामला मानकर चल रही है। दिलीप उर्फ कुणाल के परिवार वालों का आरोप है कि इस हत्या में रवि गंगवाल गैंग का हाथ है। कुणाल के भाई सनी ने बताया कि रवि गंगवाल गैंग से उनकी दुश्मनी चल रही है। उसने दिलीप को पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ महीनों पहले व्हाट्सएप कॉल के दौरान उन दोनों के बीच बहस भी हुई थी। दिल्ली पुलिस को जांच में पता चला है कि कुणाल पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox