मानसी शर्मा / – साल 2023 का अंत होने में अब सिर्फ दो दिन ही बाकी है। 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियों चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं भाजपा से मुकाबला करने के लिए 28 दलों ने एक गठबंधन बनाया गया है। उसका नाम ‘INDIA’रखा गया है। लेकिन अभी तक सभी पार्टियों में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। ममता बनर्जी के बाद शिवसेना (UBT) में कांग्रेस के आगे अपनी शर्त रख दी है।
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि अलग होने के बाद महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना है, कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। हमारी बात कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ अच्छे रूप से चल रही है। हमने कहा कि हम महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए हमेशा 23 सीटों पर लड़ते आए हैं। हमने पहले तय किया था कि जो जीती हुई सीटें हैं उन पर बाद में बात होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में कोई सीट नहीं जीती है, कांग्रेस महाराष्ट्र में जीरो से शुरूआत करेगी लेकिन कांग्रेस महा विकास अघाड़ी में हमारा महत्वपूर्ण साथी है। महाराष्ट्र में कांग्रेस, NCP, शिवसेना मिलकर काम करेंगे और इससे हमें, NCP या कांग्रेस हाईकमान को कोई तक़लीफ नहीं है।
23 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव- संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में हम टूट के बावजूद सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम 23 सीटों पर चुनाव लड़ते आए हैं। पिछले चुनाव में हम इनमें से 18 सीटों पर जीते थे। इस बार भी हम इतने ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
ममता ने दिया झटका
शिवसेना से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इंडिया गठबंधन को झटका दिया है। उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। वह भाजपा के खिलाफ अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी। वह कांग्रेस और वाम दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगी।


More Stories
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण
₹787 करोड़ के ग्रामीण बजट पर जताया आभार