महाबीर एंक्लेव में जलबोर्ड के टैंकर ने एक को कुचला, मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाबीर एंक्लेव में जलबोर्ड के टैंकर ने एक को कुचला, मौत

-कालोनीवासियों ने किया हंगामा, सरकार से की मुआवजे की मांग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में पेयजल सप्लाई को लेकर सरकार द्वारा डूयटी पर लगाये गये टैंकर अब आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन रहे है। अक्सर इन टैंकरों पर लापरवाही व मनमानी के आरोप तो लगते ही रहे है। लेकिन अब तो ये लोगों की जान पर भी भारी पड़ने लगे है। रविवार को भी महाबीर एंक्लेव में एक टैंकर ने युवक को कुचल दिया जिसकारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की देरी व टैंकर चालक की गिरफ्तारी को लेकर कालोनीवासियों ने जमकर हंगामा किया और दिल्ली सरकार से युवक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।


                       बता दें कि रविवार की दोपहर को जब बंटी नामक युवक अपना बंटी कॉस्मेटिक व मैडिकल स्टोर बंद कर खाना खाने के लिए सिढियों से उतरकर नीचे ही आया था तभी सामने से एक जलबोर्ड का टैंकर आया जिसने बंटी को कुचल दिया जिसकारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन कालोनीवासियों ने पुलिस के घटना स्थल पर देर से आने और चालक की गिरफ्तारी को लेकर काफी हंगामा किया। वहीं इस हंगामें में कांग्रेस व भाजपा के नेता भी शामिल हो गये और उन्होने विधायक भावना गौड़ व दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कालोनीवासियों व नेताओं ने  दिल्ली सरकार से बंटी के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। लोगों ने कहा कि जब तक विधायक भावना गौड़ कोई ऐलान नही करती है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत किया। जिसके बाद बंटी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox