महाकुंभ के दौरान अयोध्या में अचानक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चंपय राय को करनी पड़ी ये अपील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाकुंभ के दौरान अयोध्या में अचानक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चंपय राय को करनी पड़ी ये अपील

मानसी शर्मा/-  प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में करोड़ों लोग संगम में डूबकी लगाने पहुंच रहे हैं। बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में 10-12 करोड़ श्रद्धालुओं की डूबकी लगाने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर प्रशासन बड़े स्तर पर व्यवस्था में लगी हुई है।लेकिन इस बीच अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को राम लला के दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतार दिख रही है। अचानक से अयोध्या में इतनी भीड़ बढ़ गई है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को श्रद्धालुओं से अपील करने पड़ी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो 15-20 दिनों बाद राम लला का दर्शन करने अयोध्या आए।गौरतलब है कि जो लोग भी महाकुंभ में जा रहे हैं, वोसाथ में वाराणसी और अयोध्या भी दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कारण इन दो बड़े धार्मिक स्थलों पर भारी भिड़ देखने को मिल रही है। चंपत राय ने लोगों ने से की अपील चंपत राय ने लेटर जारी कर कहा,’प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन ‘मुख्य स्नान’ (मुख्य स्नान अनुष्ठान) 29 जनवरी को होगा। अनुमान है कि इस शुभ दिन प्रयागराज में लगभग 10 करोड़ श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाएंगे।

प्रयागराज से अयोध्या तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन और सड़क मार्ग से भी यात्रा कर रहे हैं। ‘राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने आगे कहा,’पिछले 3 दिनों में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। अयोध्या धाम की आबादी और आकार को देखते हुए एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रभु श्री रामलला के दर्शन कराना मुश्किल होता जा रहा है। लोगों को असुविधा हो रही है। नतीजतन, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यवस्थाओं में आवश्यक समायोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तक पैदल चलने की भी जरूरत पड़ रही है।’ चंपत राय ने कहा,’हम आस-पास के इलाकों के श्रद्धालुओं से निवेदन करते हैं कि वे अयोध्या आने के लिए 15-20 दिन बाद की योजना बनाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को अभी दर्शन करने में आसानी हो। इससे सभी को सुविधा होगी।

वसंत पंचमी के बाद काफी राहत मिलेगी और फरवरी में मौसम भी सुहाना रहेगा। बेहतर होगा कि आस-पास के इलाकों के श्रद्धालु उस समय अपनी यात्रा की योजना बनाएं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस अपील पर विचार करें।’ महाकुंभ में लोगों का हुजूम पहुंच रहा गौरतलब है कि 17 दिनों में 15 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। वहीं, मंगलवार को मौनी आमवस्या के दिन करीब 13 करोड़ लोग डुबकी लगा सकते हैं। मौनी आमवस्या में भाग लेने के लिए लोगों का हुजूम आज से ही प्रयागराज पहुंचने लगे हैं। इसको लेकर प्रशासन ने कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरु कर दी थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox