ममता फिर अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर की शरण में, उपयुनाव लड़ने कि तैयारी तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ममता फिर अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर की शरण में, उपयुनाव लड़ने कि तैयारी तेज

-भवानीपुर के वत्रमान विधायक शोभनदेव ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी दबाव में नही स्वेच्छा से दिया इस्तीफा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर की शरण मे जाने का मन बना लिया है। जिसे देखते हुए भवानीपुर के वर्तमान विधायक शोभनदेव चटर्जी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार (21 मई) को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा। उनकी जगह पर ममता बनर्जी अब उपचुनाव लड़ेंगी जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
                  वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, ‘मैंने चटर्जी से पूछा कि क्या उन्होंने स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के इस्तीफा दिया है? मैं संतुष्ट हूं और मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’
                  इधर, विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के बाद चटर्जी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भवानीपुर से दो बार जीत चुकी हैं। सभी पार्टी नेताओं ने चर्चा की और जब मैंने सुना कि वह यहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे अपनी सीट छोड़ देनी चाहिए, कोई दबाव नहीं है। किसी और में सरकार चलाने की हिम्मत नहीं है। मैंने उससे बात की। यह उनकी सीट थी, मैं बस इसकी रक्षा कर रहा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox