मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हुए भारत गौरव मनोज कुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हुए भारत गौरव मनोज कुमार

-राजकीय सम्मान के साथ विदाई, अंतिम संस्कार में अमिताभ समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबई/- हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और देशभक्ति फिल्मों के प्रतीक माने जाने वाले भारत गौरव मनोज भारत कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज मुंबई के पवन हंस शमशान घाट में किया गया। 4 अप्रैल को सुबह करीब 3ः30 बजे निधन हो गया था। इस दौरान कई सितारे शमशान घाट में मौजद रहे और उन्होंने ’भारत कुमार’ को भावुक श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा, अभिषेक बच्चन, सलीम खान और अनु मलिक जैसे कई सितारे मनोज की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने मनोज को नम आंखों से याद भी किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी यादों को साझा किया।

मनोज कुमार के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोईं पत्नी :
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता की पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं।  
अभिनेता मनोज ’भारत’ कुमार की पार्थिव देह को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए अग्नि को सौंपा गया। इससे पहले उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया था।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमिताभ बच्चन
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे।

राजपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, “…वह भारत के विश्व कला रत्न हैं। वह भारत रत्न हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूं। वह हमारे बॉलीवुड के रत्न हैं और हमेशा रत्न बने रहेंगे।“

सलीम खान- अरबाज भी पहुंचे
पटकथा लेखक सलीम खान और अभिनेता अरबाज खान मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अभिनेता मनोज ’भारत’ कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

भावुक हुए अनु मलिक
भारत के अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर संगीतकार-गायक अनु मलिक ने कहा, “.जो भी फिल्में उन्होंने बनाई हैं, वह समाज और देश के भले के लिए बनाई हैं। ऐसे लोग बार-बार इस दुनिया में नहीं आते। हमें मनोज कुमार साहब की फिल्मों, उनके गानों और उनके निर्देशन से प्रेरणा लेनी चाहिए… मैं बहुत भावुक हूं, जैसे हर कोई है, पूरा देश बहुत दुखी है कि एक कलाकार हमसे दूर चला गया जो कभी इस दुनिया में वापस नहीं आएगा…“

दोस्त के निधन पर प्रेम चोपड़ा ने कही ये बात
अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने कहा, “हम शुरुआत से ही साथ थे। यह एक शानदार सफर रहा। उनके साथ काम करके हर किसी को फायदा हुआ। मुझे भी उनसे बहुत कुछ मिला। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे, बल्कि कह सकता हूं कि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे।“

जायद खान ने किया याद
अभिनेता-निर्माता जायद खान ने कहा, “वह हमारे देश के पहले प्रमुख अभिनेता और सुपरस्टार्स में से एक थे। उन्होंने एक विरासत छोड़ी है। यह विरासत बताती है कि एक इंसान को कैसे होना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में खुद को कैसे पेश करना चाहिए… उनके जैसा स्टार बनने के लिए भारत की आत्मा को अपने अंदर समाहित करना होता है और मुझे लगता है कि यही उन्होंने किया है।“

रजा मुराद ने दी अंतिम विदाई
मनोज कुमार को अंतिम विदाई देते हुए रजा मुराद ने कहा कि यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए क्षति है। वह एक ऐसे फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने सभी में देशभक्ति की भावना पैदा की।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सुभाष घई
अभिनेता मनोज ’भारत’ कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा, ’वह हमेशा एक लीजेंड रहे, हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया और लोगों को यह दिखाकर प्रेरित किया कि भारत क्या है और भारत कैसा होना चाहिए।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox