‘इंडियन आइडल 15’ की विनर बनीं मानुषी घोष, ट्रॉफी के साथ जीते 25 लाख रुपये और विदेशी टूर का मौका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘इंडियन आइडल 15’ की विनर बनीं मानुषी घोष, ट्रॉफी के साथ जीते 25 लाख रुपये और विदेशी टूर का मौका

मुंबई/कोलकाता/अनीशा चौहान/- इंडियन आइडल 15′ की ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर कोलकाता की 24 वर्षीय गायिका मानुषी घोष ने न सिर्फ अपनी गायकी का लोहा मनवाया, बल्कि अपनी मेहनत और जुनून से लाखों दिलों को भी जीत लिया। उनकी सुरीली आवाज और दमदार परफॉर्मेंस ने शो के जजों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया।

इस बड़ी जीत के साथ मानुषी को एक चमचमाती ट्रॉफी, 25 लाख रुपये की नकद राशि, एक शानदार कार और एक विदेशी म्यूजिक टूर का सुनहरा मौका मिला है। मानुषी अब अपने संगीत सफर में एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं, जिसमें वे देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगी।

विदेश में करेंगी लाइव परफॉर्मेंस
मानुषी को सोनी म्यूजिक के बैनर तले विदेशी म्यूजिक कॉन्सर्ट्स में भाग लेने का मौका भी मिला है, जहां वे ‘इंडियन आइडल’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के साथ लाइव परफॉर्म करेंगी। इस दौरे को लेकर मानुषी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, “मैं हमेशा से यूरोप जाना चाहती थी, और इंडियन आइडल ने मुझे यह सपना पूरा करने का मौका दिया है।”

इनाम की राशि संगीत को समर्पित करेंगी
जीत के बाद मानुषी ने बताया कि वे अपनी इनामी राशि का एक बड़ा हिस्सा संगीत सीखने और अपने आप को और बेहतर बनाने में खर्च करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मंच ने उन्हें जो पहचान दी है, वह उनके जीवन का सबसे खास तोहफा है।

मानुषी की यह जीत उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपनी मेहनत और जुनून से सपनों को हकीकत में बदलना चाहते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox